फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh: ज्योति से विवाद की वजह से डगमगाया पवन सिंह का करियर, फिल्म के मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता?

Thu, 10 Nov 2022 01:57 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : social media

क्या पत्नी से तलाक की वजह से घट रही है भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की ब्रांड वैल्यू? क्या ज्योति सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की वजह से कम हो रहा है पवन सिंह का चाम? दरअसल, पवन सिंह पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने की वजह से विवादों में बने हुए हैं। दूसरी पत्नी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की वजह से अभिनेता की प्रोफेशनल लाइफ भी प्रभावित हो रही है। 

विज्ञापन

2 of 4
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो निर्माता अभय सिंहा ने पवन सिंह की जगह खेसारी लाल यादव को अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए साइन कर लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अभिनेता के साथ लंदन में शूटिंग भी शुरू कर दी है। फिल्म की कास्टिंग में हुए इस बदलाव का कारण पवन सिंह के ऊपर लगे आरोप बताए जा रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि इस विवाद की वजह से अभिनेता की फिल्म ‘हमार स्वाभिमान’ को ज्यादा स्क्रीन स्पेस नहीं मिला था जबकि खेसारी की ‘बोल राधा बोल’ को 50 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

यह भी पढ़ें: आठ महीने बाद कंधे की चोट से उबरे विजय देवरकोंडा, फिर से काम पर लौटने के लिए हैं बेताब
विज्ञापन

3 of 4
Khesari Lal Yadav, Pawan singh - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंडस्ट्री में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की छवि ऐसी बन गई है कि फिल्म निर्माता उन्हें साइन नहीं करना चाह रहा है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि पवन सिंह के व्यवहार की वजह से उनकी किसी भी फिल्म निर्माता के साथ तालमेल नहीं बैठ पा रही है। यही कारण है कि यशी फिल्म्स के बैनर तले लंदन में शूट हो रही ढेरों फिल्मों में से किसी में भी पवन सिंह को नहीं लिया गया। 

यह भी पढ़ें: दूल्हे की तरफ से शादी में पहुंचे अजय देवगन, अगवानी के तुरंत बाद बदल लिया पाला, जानिए क्यों...
विज्ञापन

4 of 4
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : Instagram
बताया जा रहा है कि यशी फिल्म्स ने अपनी दर्जनों फिल्मों के लिए प्रदीप पांडेय चिंटू, रितेश पांडेय, यश मिश्रा, अंकुश राजा सहित कई कलाकारों को साइन किया है। हालांकि, इस बार यशी फिल्म्स के लंदन शूटिंग शेड्यूल से पवन सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह लंदन के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: ऊंचाई की स्क्रीनिंग के दौरान जया बच्चन ने कंगना रणौत को किया इग्नोर, अभिषेक ने यूं संभाली बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें