भोजपुरी सिनेमा में अपनी जबरदस्त अभिनय से लोगों के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री रिंकू घोष की भोजपुरी सिनेमा में वापसी नौ साल के बाद भोजपुरी फिल्म 'आंगन की लक्ष्मी' के जरिए होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर रविवार की शाम रिलीज कर दिया गया। फिल्म 'आंगन की लक्ष्मी' आस्था और विश्वास पर आधारित है, जिसमे रिंकू घोष माता लक्ष्मी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि जिस घर में बहू, बेटी की इज्जत नहीं होती वहां से माता लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं।