पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह
पवन सिंह भी उन भोजपुरी सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिनके साथ सरेआम बदतमीजी हुई है। दरअसल, पवन सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक निजी पार्टी में प्रस्तुति देने गए थे। जब वह स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी अचानक भीड़ में से किसी शख्स ने उन पर पत्थर फेंका, जो उनके सिर पर आ लगा। इस हरकत के बाद पवन सिंह बुरी तरह भड़क गए और स्टेज से चिल्लाने लगे। उन्होंने कहा कि जिसने भी यह हरकत की है, दम है तो सामने आए।