बादशाह और कैटरीना कैफ का चार्टबस्टर गाना काला चश्मा आपने जरूर सुना होगा, लेकिन अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन आवाज और शानदार अभिनय से सबके दिलों पर राज करने वाले राकेश मिश्रा भी अपना नया गाना काला चश्मा लेकर आए हैं। यह गाना आज यानी रविवार को ही रिलीज किया गया है और रिलीज के साथ ही धमाल भी मचा रहा है।