रियलिटी शो 'बिग बॉस' अक्सर ही चर्चा का विषय बना रहता है। इस शो को टॉप रेटिंग वाले शोज में शामिल किया जाता है। जब भी बिग बॉस के किसी भी सीजन का आगाज होता है तो दर्शक इसे देखने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। फिलहाल, 'बिग बॉस 16' इन दिनों खूब चर्चा में है। इस सीजन में आए दिन बड़े धमाके और लड़ाई देखने को मिलती हैं। सलमान खान के घर में टीवी सितारों से लेकर बड़े पर्दे के सितारों तक सभी ने अपना रंग जमाया है। बॉलीवुड ही नहीं, भोजपुरी सितारों ने भी बिग बॉस के घर में अपना धमाल मचाया है। आज हम आपको इस खबर में बताते हैं कि सलमान खान की 'बिग बॉस' में कौन-कौन से भोजपुरी सितारे चार चांद लगा चुके हैं...