भोजपुरी अभिनेत्रियां अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से वह दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी आइटम सॉन्ग भी खूब धमाल मचाते हैं। भोजपुरी गाने लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। इन आइटम सॉन्ग पर डांस करने वाली अभिनेत्रियों के हर एक मूव्स पर करोड़ों लोग दीवाने हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्रियां भी आइटम सॉन्ग पर अपने लटके झटके दिखा चुकी हैं। चलिए जानते हैं, उन भोजपुरी अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने आइटम सॉन्ग से इंडस्ट्री में गदर मचा दिया था।