फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: इंस्टा रील्स बनाकर फेमस हुईं छोटे गांव की ये लड़कियां, निरहुआ-खेसारी के साथ काम कर बनीं हिट एक्ट्रेस

Mon, 27 Mar 2023 12:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इंस्टा रील से मिली कामयाबी - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी सिनेमा में अभिनेत्रियों का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। फैंस भोजपुरी एक्ट्रेस के लुक्स और अदाकारी के दीवाने हैं। कई भोजपुरी अभिनेत्रियां अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं, जो इंडस्ट्री पर राज करती हैं और आज बड़ा नाम कमा चुकी हैं, लेकिन कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जो छोटे गांव से निकलकर इंडस्ट्री में अपने कदम जमा रही हैं। उन्होंने अपना करियर इंस्टा रील्स बनाकर शुरू किया था, लेकिन आज वह बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। चलिए जानते हैं उन भोजपुरी अभिनेत्रियों के बारे में, जो छोटे गांव से निकलकर बड़े पर्दे पर छा चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शिल्पी राघवानी - फोटो : Social media
शिल्पी राघवानी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है भोजपुरी अभिनेत्री शिल्पी राघवानी का। आज इंडस्ट्री में वह 'गोपालगंज की क्वीन' के नाम से जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रील्स बनाकर की थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी पहचान बनाई और इंडस्ट्री में कदम रखा। अब वह खेसारी लाल यादव, अंकुश राजा, पवन सिंह, समर सिंह और रितेश पांडे जैसे कई भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं।

Rakhi Sawant: बुर्का पहन इफ्तार पार्टी में पहुंचीं राखी सावंत, यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- नौटंकीबाज
विज्ञापन

3 of 6
माही श्रीवास्तव - फोटो : Social media
माही श्रीवास्तव

माही श्रीवास्तव भी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो छोटे गांव से निकलकर बड़े पर्दे पर अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। शुरुआत में वह रील्स बनाती थीं। अब वह एक से एक धमाकेदार म्यूजिक वीडियोज में काम कर रही हैं। उन्होंने पवन सिंह के फेमस म्यूजिक वीडियो 'ले लो पुदीना' में काम किया है।

Samantha: अल्लू अर्जुन की बेटी के साथ 'शाकुंतलम' में काम करने पर खुश हैं सामंथा, अरहा को बताया 'सुपरस्टार'

4 of 6
कोमल सिंह - फोटो : Social media
कोमल सिंह 

भोजपुरी अभिनेत्री कोमल सिंह को कोरोना काल के दौरान पहचान मिली। दरअसल, कोरोना काल के दौरान उन्हें इंस्टा रील्स के जरिए शोहरत मिली, जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा और खेसारी लाल यादव के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया। आज लोग अभिनेत्री की बोल्ड तस्वीरों के दीवाने हैं।

TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' यूनिवर्स लॉन्च करेंगे असित मोदी, शो पर फिल्म बनाने को लेकर कही यह बात
विज्ञापन

5 of 6
आरोही सिंह - फोटो : Social media
आरोही सिंह

इस लिस्ट में भोजपुरी अभिनेत्री आरोही सिंह भी शामिल हैं। आज वह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने रितेश पांडे के साथ म्यूजिक वीडियो 'लाइका ना होई' में काम किया था। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। इसके साथ वह सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर फैंस का मनोरंजन करती हैं।

RRR: 'आरआरआर' के एक साल पूरा होने पर कार्तिकेय ने लिखा भावुक नोट, साझा की 'नाटू नाटू' की यह दिलचस्प कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोया खान - फोटो : Social media
जोया खान

इस लिस्ट में जोया खान भी शामिल हैं, जो आज भोजपुरी की टॉप अभिनेत्री बन चुकी हैं। जोया ने अपने करियर की शुरुआत रोमांटिक रील्स वीडियो बनाकर की थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। इसके बाद उनके करियर का ग्राफ बढ़ा। फिर, उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ, नीलकमल सिंह, खेसारी लाल यादव के साथ काम किया।

Bheed BO Collection: 'भीड़' के कलेक्शन में उछाल के बावजूद लाखों में सिमटी कमाई, दूसरे दिन किया इतना बिजनेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें