भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा आकांक्षा दुबे अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने आज वाराणसी के होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आकांक्षा अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी में थीं। शूटिंग के बाद वह होटल में गईं थीं। इसके बाद वह वापस नहीं आईं। एक्ट्रेस के अचानक निधन से फैंस स्तब्ध हैं। आकांक्षा उत्तर प्रदेश की चर्चित कलाकार थीं। अपनी फिल्मों और गानों के जरिए उन्होंने काफी अच्छी पहचान बनाई थी। आइए जानते हैं उनकी फिल्मों के बारे में...