फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrapali Dubey: हाथ में स्टेथोस्कोप थामकर लोगों का इलाज करना चाहती थीं आम्रपाली, फिर ऐसे बन गईं भोजपुरी क्वीन

Wed, 11 Jan 2023 08:20 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आम्रपाली दुबे - फोटो : amar ujala
भोजपुरी सिनेमा की  ब्यूटी क्वीन आम्रपाली दुबे का आज यानी 11 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आम्रपाली की एक्टिंग और उनके डांस मूव्स के फैंस दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस के एक-एक वीडियो पर लाखों करोड़ों व्यूज आते हैं। फोटोज हो या गानें फैंस उनकी आदाओं को देख कर कमेंट करते थकते नहीं हैं। तो चलिए जन्मदिन के इस खास मौके पर आपको आम्रपाली से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 4
आम्रपाली दुबे - फोटो : Social media
भोजपुरी जगत में अपने नाम का परचम लहराने वाली आम्रपाली दुबे 11 जनवरी को अपना बर्थडे मनाती हैं। 1989 में आम्रपाली दुबे का जन्म गोरखपुर में हुआ था। आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा में सबसे पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने पढ़ाई मुंबई के भवन कॉलेज से ग्रेजुएश की है। फिल्मी दुनिया में आने से पहले वह डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन पढ़ाई में कमजोर होने के वजह से उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बना लिया।

इसे भी पढ़ें- Golden Globe Awards 2023: 'आरआरआर' के नाम एक और सफलता, 'नाटू नाटू' को मिला बेस्ट सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड
विज्ञापन

3 of 4
आम्रपाली दुबे - फोटो : insta
पढ़ाई के बाद उन्होंने अपने करियर को एक्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ाया। उन्होंने टीवी सीरियल 'पलकों की छांव में' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। टीवी के बाद आम्रपाली ने अपनी किस्मत भोजपुरी इंडस्ट्री में आजमाई। इन्होंने साल 2014 में फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया। उनकी पहली ही फिल्म ने बहुत नाम कमाया। आम्रपाली दुबे ने इस फिल्म से ही दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली।
विज्ञापन

4 of 4
आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव - फोटो : insta
निरहुआ रिक्शावाला फिल्म में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल निरहुआ की जोड़ी खूब पसंद की गई। उसके बाद ये दोनों एकसाथ कई फिल्मों और गानों में नजर आए और भोजपुरी सिनेमा के किंग और क्वीन बन गए। आम्रपाली दुबे अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फैन फॉलोइंग बड़ी संख्या में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें