भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल की फिल्म 'राजाराम' का नया 'चुम्मा-चुम्मा' रिलीज हो गया। इस गाने में अभिनेता की केमिस्ट्री आकांक्षा पुरी के साथ जमी है। आकांक्षा पहली दफा किसी भोजपुरी गाने में नजर आई हैं। इस गाने में आकांक्षा और खेसारी ने धमाकेदार डांस किया है। लेकिन, उससे भी ज्यादा जबर है खेसारी का अंदाज। अभिनेता लंबे बालों वाले लुक में बिल्कुल जुदा लग रहे हैं।