Bhagam Bhag 2: ब्लॉकबस्टर कॉमेडी ‘भागम भाग’ के सीक्वल से जुड़ी अहम अपडेट सामने आई है। फिल्म का काम कहां तक पहुंचा और इसकी शूटिंग कब शुरू होगी जानने के लिए नीचे पढ़ें…
ब्लॉकबस्टर कॉमेडी ‘भागम भाग’ में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की तिकड़ी ने धमाल मचा दिया था। फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया। फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई। सोशल मीडिया के दौर में इस पर बने मीम्स ने इसे आइकॉनिक बना दिया। अब फिल्म की पागलपन से भरी दुनिया फिर से वापसी को तैयार है। 18 साल बाद दर्शकों को इसने चौंका दिया है। आखिरकार बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘भागम भाग 2’ आने ही वाला है।
सीक्वल आने में क्यों हुई देरी?
‘भागम भाग’ सीक्वल के अधिकार हाल ही में शेमारू एंटरटेनमेंट से रोअरिंग रिवर प्रोडक्शंस की सरिता अश्विन वर्दे ने हासिल किए हैं, जो फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी काम कर रही हैं। वह शेमारू के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगी। सीक्वल आने में देरी के सवाल पर सरिता कहती हैं, "क्योंकि ‘भागम भाग’ जैसी खास फिल्म का सीक्वल भी उतना ही खास होना चाहिए। जब सही समय आया तो हमने इसे बनाने का फैसला किया।"
4 of 5
भागम भाग
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले भाग से ज्यादा मनोरंजन का वादा
सरिता लंबे समय से फिल्मी दुनिया से जुड़ी हुई हैं। वह अपने पति अश्विन वर्दे की रचनात्मक शक्ति रही हैं, जो बॉस, ‘मुबारकां’, ‘कबीर सिंह’, ‘ओएमजी-2’ और ‘खेल खेल’ में जैसी फिल्मों के निर्माता भी हैं। शेमारू एंटरटेनमेंट के सीईओ हिरेन गडा कहते हैं, "हम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए एक बेहतरीन टीम के साथ साझेदारी करने को लेकर उत्साहित हैं, जो अपनी पिछली फिल्म की विरासत को और भी हंसी, मस्ती और मनोरंजन के साथ जारी रखेगी।"
अंतिम चरण में पहुंचा स्क्रिप्ट का काम
‘भागम भाग 2’ के स्क्रिप्ट का काम अपने अंतिम चरण में है। फिल्म 2025 के मध्य में फ्लोर पर आएगी। अभी, निर्माताओं ने बस इतना वादा किया है कि सीक्वल "और भी पागलपन भरा और मजेदार" होगा। फिल्म की आधिकारिक घोषणा होने पर जल्द ही इससे जुड़ी अपडेट सामने आएगी। जब जैकलीन फर्नांडीज ने सलमान खान को बताया परिवार, अब 'किक 2' में फिर से दिखेगी जोड़ी