फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Indian Horror Comedy Movies: साउथ की इन फिल्मों ने दी हॉरर कॉमेडी शैली को नई पहचान, देखकर आ जाएगा मजा

Sat, 17 Aug 2024 08:37 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉरर और कॉमेडी को अगर एक साथ मिला दिया जाए तो मजा दोगुना हो जाता है। इस तरह की फिल्में लोगों को खूब पसंद आती है, क्योंकि इनमें डर लगने के साथ-साथ हंसी भी छूटती रहती है। इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। 'स्त्री 2' की तरह ही पहले भी कई सारी ऐसी फिल्में बन चुकी है। ऐसे में हम आपको हिंदी के अलावा कुछ ऐसी दक्षिण भारतीय हॉरर कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस शैली को एक नई पहचान दी है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
अनादो ब्रह्मा, कंचना और देवी - फोटो : यूट्यूब @70mm Entertainments/@GeminiTV/@VelsSignature
हॉरर और कॉमेडी को अगर एक साथ मिला दिया जाए तो मजा दोगुना हो जाता है। इस तरह की फिल्में लोगों को खूब पसंद आती है, क्योंकि इनमें डर लगने के साथ-साथ हंसी भी छूटती रहती है। इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। 'स्त्री 2' की तरह ही पहले भी कई सारी ऐसी फिल्में बन चुकी है। ऐसे में हम आपको हिंदी के अलावा कुछ ऐसी दक्षिण भारतीय हॉरर कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस शैली को एक नई पहचान दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनादो ब्रह्मा - फोटो : यूट्यूब @70mmEntertainments
अनादो ब्रह्मा

अनादो ब्रह्मा एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो 18 अगस्त, 2017 को रिलीज हुई थी। इसकी कहानी एक ऐसे घर के इर्द गिर्द चलती है, जिसमें भूत रहते हैं। घरवाले अपने इस घर को बेचने के लिए कुछ लोगों को भेजते हैं, लेकिन ये लोग भूतों से डरने की बजाय ऐसे हालात पैदा कर देते हैं कि भूत भी डरकर भाग जाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
कंचना - फोटो : यूट्यूब @GeminiTV
कंचना

'कंचना' का निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है। इसकी कहानी राघव नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भूतों से डरता है, लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे एक आत्मा 'कंचना' के द्वारा भूतहा कर दिया जाता है। कंचना अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेना चाहती हैं और वो राघव के शरीर का इस्तेमाल करते हुए अपने दुश्मनों से टक्कर लेती है।  

The Raja Saab: द राजा साहब में दिखेंगी निधि अग्रवाल, अभिनेत्री के जन्मदिन पर निर्माताओं ने किया आधिकारिक एलान

4 of 5
प्रेम कथा चित्रम - फोटो : यूट्यूब @AdityaMusic
प्रेम कथा चित्रम

'प्रेम कथा चित्रम' में सस्पेंस, डर और हास्य का गजब का मिश्रण है। इसकी कहानी चार युवाओं की है, जो अपनी व्यक्तिगत समस्याओं से तंग आकर एक सुनसान फार्महाउस में आत्महत्या करने का फैसला करते हैं। हालांकि, वहां पहुंचने के बाद, वे एक ऐसी सच्चाई का सामना करते हैं, जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। फार्महाउस में एक आत्मा का वास होता है, जो अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

Stree 2 Success: दर्शकों को क्यों इतनी पसंद आ रही 'स्त्री 2'? इन पांच कारणों के जरिए समझें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवी - फोटो : यूट्यूब @VelsSignature
देवी

'देवी' फिल्म एक साधारण गृहिणी की कहानी है, जो अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा खुशी चाहती है, लेकिन किस्मत उसके जीवन में एक अजीब मोड़ ला देती है। वो महिला एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री की आत्मा के कब्जे में आ जाती है, जो एक स्टार बनने के सपने को पूरा करना चाहती थी। तमन्ना भाटिया ने इस फिल्म में दो भूमिकाएं निभाई हैं।

IFFM 2024: 'इस फिल्म के लिए यह मेरा पहला अवॉर्ड है, सफर जारी रहेगा', चंदू चैंपियन को अवॉर्ड मिला तो बोले कार्तिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें