फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daler Mehndi: भांगड़ा को दुनियाभर में किया पॉपुलर, कुख्यात डाकू के नाम से है नाता! जानिए सिंगर से जुड़े किस्से

Mon, 18 Aug 2025 11:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Daler Mehndi Birthday: मशहूर पॉप सिंगर दलेर मेहंदी आज 18 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके गाने देश ही नहीं, दुनियाभर में मशहूर हैं। जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं भांगड़ा और पॉप सिंगर से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...
विज्ञापन
1 of 5
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
'तुनक तुनक तुन’, 'बोलो ता रा रा' और हो जाएगी बल्ले बल्ले...खुशी के मौकों पर लोग अक्सर इन गानों पर झूमकर नाचते हैं। आपकी खुशियों में चार चांद लगा देने वाले ये गाने किसी और ने नहीं, बल्कि दलेर मेहंदी ने दिए हैं। संगीत ही नहीं, बल्कि पंजाब की लोकप्रिय नृत्य शैली भांगड़ा को भी उन्होंने विश्वभर में अलग पहचान दिलाई है। आज 18 अगस्त को दलेर मेहंदी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
डाकू से है नाम का कनेक्शन
पंजाबी-बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सिंगर दलेर महंदी का जन्म 18 अगस्त 1967 को बिहार के पटना में हुआ। दलेर मेहंदी के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री में इस मुकाम पर पहुंचना आसान नहीं था। दलेर मेहंदी के नाम के पीछे भी एक कहानी है। माता-पिता ने डाकू दलेर सिंह के नाम पर उनका नाम दलेर सिंह रखा था। लेकिन वक्त बदला और जब वह बड़े हुए तो मशहूर सिंगर परवेज मेहंदी से काफी इम्प्रेस हुए कि वह दलेर सिंह से दलेर मेहंदी बन गए।  
विज्ञापन

3 of 5
दलेर मेहंदी - फोटो : अमर उजाला
परिवार से विरासत में मिला गायिकी का हुनर
दलेर मेहंदी के परिवार में पिछली सात पीढ़ियों से सिंगिंग का ट्रेंड चला आ रहा है। दलेर को उनके माता-पिता ने बचपन में ही 'राग' और 'सबद' की शिक्षा दे दी थी। उन्हें बचपन से ही सिंगिंग का शौक था। कहा जाता है कि सिंगिंग सीखने के लिए इन्होंने घर तक छोड़ दिया था। जब वे 11 साल के थे, तब वे सिंगिंग के लिए घर से भागकर गोरखपुर के रहने वाले उस्ताद राहत अली खान साहिब के पास पहुंच गए थे। दो साल बाद ही यानी कि 13 साल की उम्र में दलेर मेहंदी ने जौनपुर में 20 हजार लोगों के सामने अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी थी।

4 of 5
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
एक रुपया लेकर सुनाया करते थे गाना
दलेर मेहंदी ने पटना सिटी में संगीत सदन और मुकुट संगीत स्कूल से म्यूजिक की शिक्षा ली थी। दलेर के पिता सरदार अजमेर सिंह चंदन गुरु कीर्तन करते थे। उन्हें शास्त्रीय संगीत का पूरा ज्ञान था। इसी तरह दलेर ने लंबे समय तक तख्त श्री हरमंदिर साहिब में शबद कीर्तन किया। एक इंटरव्यू में दलेर ने बताया था शुरुआती दिनों में दलेर एक रुपया लेकर गाना सुनाया करते थे। दलेर महंदी 6वीं या 7वीं तक ही पढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
दलेर मेहंदी का निजी जीवन
दलेर मेहंदी की दो शादियां हैं। पहली शादी अमरजीत मेहंदी से हुई थी। उनसे बेटा मंदीप मेहंदी और बेटी अजित मेहंदी हुए। मंदीप और अजित दोनों ही प्लेबैक सिंगर हैं। उनकी दूसरी शादी आर्किटेक्ट और सिंगर तरनप्रीत से हुई है जिन्हें 'निक्की मेहंदी' के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि दलेर मेहंदी, मशहूर सिंगर मीका सिंह और शमशेर सिंह के भाई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें