बॉलीवुड में नए चेहरों की एंट्री हमेशा से चर्चा का विषय रही है, खासकर जब वो स्टार किड्स हों। इस साल भी इंडस्ट्री में कई नए चेहरे नजर आए, जिनमें कुछ ने अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। इन्हीं चेहरों में एक नाम इन दिनों चर्चा में है- शनाया कपूर।
शनाया कपूर का डेब्यू
संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। विक्रांत मैसी के साथ नजर आने वाली इस फिल्म को संतोष सिंह ने निर्देशित किया है और इसका निर्माण जी स्टूडियोज तथा मिनी फिल्म्स ने मिलकर किया है। 11 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में सामने आया और तभी से शनाया को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और ग्रेसफुल अदाकारी ने पहले ही उन्हें इंडस्ट्री का नया चेहरा बना दिया है। शनाया से पहले कई ऐसे स्टार किड्स रहे जिनके डेब्यू ने भी सुर्खियां बटोरी हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Ramayana First Look Reaction: रामायण की पहली झलक पर फिदा हुए फैंस, बोले- यही चाहिए था, कुछ को याद आई आदिपुरुष