यशराज फिल्म्स बॉलीवुड के प्रमुख प्रोडक्शन हाउस में से एक है। यशराज की पहचान रोमांटिक फिल्में रही हैं। हालांकि, इस बैनर के तहत कई अलग-अलग जॉनर की भी फिल्में बनी हैं। इस दौरान यशराज ने कई एक्टर-एक्ट्रेस को भी बॉलीवुड में लॉन्च किया है। अब यशराज फिल्म एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसमें एक नए एक्टर-एक्ट्रेस की जोड़ी को लॉन्च करने जा रहे हैं। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘सैयारा’ से यशराज फिल्म अहान पांडे और अनीत पड्डा को लॉन्च कर रहे हैं। जानते हैं अनीत पड्डा से पहले यशराज ने किन चुनिंदा एक्ट्रेस को किया लॉन्च, जिन्होंने बाद में बॉलीवुड में बनाई अपनी एक अलग पहचान।