भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी का करियर इन दिनों बुलंदी पर है। वे जिस तेजी से एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं और नई-नई फिल्में उनकी झोली में आ रही हैं, उन्हें अगर भोजपुरी सिनेमा की 'लेडी अक्षय कुमार' कहा जाए तो, शायद गलत नहीं होगा। हाल ही में उनकी फिल्म 'प्रिया ब्यूटी पार्लर' यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा वे कई अन्य फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। जानते हैं....