फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘धुरंधर’ का धमाका, ‘तेरे इश्क में’ समेत बाकी फिल्मों का हुआ ये हश्र

Sat, 06 Dec 2025 08:42 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रिलीज होते ही बड़ा धमाका किया है। फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। जानिए ‘धुरंधर’ के आगे ‘तेरे इश्क में’ और बाकी फिल्मों का कैसा रहा प्रदर्शन…
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। यही नहीं ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। साथ ही इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग वाली बॉलीवुड की फिल्मों के टॉप-5 में भी शामिल हो गई है। जानते हैं पहले दिन कितनी हुई ‘धुरंधर’ की कमाई और इसके सामने ‘तेरे इश्क में’ समेत बाकी फिल्मों का हुआ क्या हाल…

विज्ञापन

2 of 5
धुरंधर - फोटो : एक्स

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल की तीसरी फिल्म बनी ‘धुरंधर’
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म ने पहले दिन शुरुआत भी धमाकेदार की है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28.60 करोड़ रुपए के साथ अपनी ओपनिंग की है। इसके साथ ही ‘धुरंधर’ इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। ‘धुरंधर’ से आगे सिर्फ ‘वॉर 2’ (52 करोड़) और ‘छावा’ (31 करोड़) ही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
धुरंधर फिल्म रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
यही नहीं 28.60 करोड़ रुपए की ओपनिंग के साथ ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। इसने इस मामले में ‘पद्मावत’, ‘सिंबा’ और ‘गली बॉय’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 

4 of 5
तेरे इश्क में - फोटो : एक्स

तेरे इश्क में
धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' को ‘धुरंधर’ के रिलीज होने के बाद नुकसान हुआ है। फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आठवें दिन शुक्रवार को ‘तेरे इश्क में’ सिर्फ 3.70 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई। इस तरह से आठ दिनों में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 87.35 करोड़ रुपए तक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूटोपिया 2 - फोटो : एक्स
जूटोपिया 2
अमेरिकन एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म ने आठवें दिन शुक्रवार को सिर्फ 75 लाख रुपए की कमाई की। वहीं आठ दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 12.90 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें