फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wax Statue: राम से पहले इन टॉलीवुड-बॉलीवुड स्टार्स का लगा लंदन के मैडम तुसाद में वैक्स स्टैचू, देखें लिस्ट

Sun, 11 May 2025 06:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

London Madame Tussaud Wax Statue: लंदन के मैडम तुसाद में राम चरण ने आज अपने वैक्स स्टैचू का अनावरण किया। राम से पहले भी कई सितारों की लग चुकी है मोम की प्रतिमा...
 
विज्ञापन
1 of 6
राम से पहले इन टॉलीवुड-बॉलीवुड स्टार्स का लगा लंदन के मैडम तुसाद में वैक्स स्टैचू - फोटो : सोशल मीडिया
आज पैन इंडिया स्टार राम चरण ने लंदन के मैडम तुसाद में अपने वैक्स स्टैचू का अनावरण किया। इस खास मौके पर उनके पेट डॉग राइम भी उनके साथ नजर आए। राम चरण से पहले कई टॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों के वैक्स स्टैचू मैडम तुसाद में लगाए जा चुके हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये सितारे। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टॉलीवुड सितारों के वैक्स स्टैचू
लंदन के मैडम तुसाद में आज राम चरण ने अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया। राम से पहले साउथ के सुपरस्टार प्रभास का वैक्स स्टैचू लगाया गया है। प्रभास की मोम की प्रतिमा उनकी फिल्म बाहुबली के किरदार में बनाई गई है, जो उनकी इस फिल्म की जबरदस्त सफलता को दर्शाती है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
अल्लू अर्जुन और महेश बाबू - फोटो : X
अल्लू और महेश की मोम की प्रतिमा कहां लगाई गई
वहीं, टॉलीवुड स्टार अल्लू अर्जुन और महेश बाबू के वैक्स स्टैचू भी मैडम तुसाद में हैं, लेकिन ये लंदन में नहीं हैं। अल्लू अर्जुन का वैक्स स्टैचू दुबई के मैडम तुसाद में लगाया गया है। वे पहले तेलुगु स्टार हैं, जिनकी प्रतिमा दुबई में स्थापित हुई। दूसरी ओर, महेश बाबू की मोम की प्रतिमा सिंगापुर के मैडम तुसाद में 2019 में लगाई गई थी।

यह भी पढ़ें: Ace Trailer: 'ऐस' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन, रोमांस और थ्रिलर से भरपूर है विजय सेतुपति की फिल्म
 

4 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स@SrBachchan
सबसे पहले अमिताभ बच्चन का वैक्स स्टैचू लंदन के मैडम तुसाद में लगाया गया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेताओं का वैक्स स्टैचू भी लंदन के मैडम तुसाद में लगाया जा चुका है, जिसमें सबसे पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की मोम की प्रतिमा मैडम तुसाद लंदन में लगाई गई थी। जी हां अमिताभ पहले भारतीय अभिनेता हैं, जिनका वैक्स स्टैचू लंदन के मैडम तुसाद में 2000 में लगाया गया था। अनावरण के दौरान बिग बी ने अपने पुतले के साथ शानदार पोज दिए थे। 

यह भी पढ़ें: Mother's Day: 'आपका प्यार मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है', सनी देओल ने 'मदर्स डे' पर मां के साथ तस्वीरें कीं शेयर
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान और ऋतिक रोशन - फोटो : X इंस्टाग्राम iamsrk
अमिताभ के बाद इन बॉलीवुड स्टार्स का स्टैचू मैडम तुसाद, लंदन में लगाया गया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान की मोम की प्रतिमा 2007 में लंदन के मैडम तुसाद में लगाई गई थी, जिसमें वे अपने सिग्नेचर पोज में नजर आए। वहीं ऋतिक रोशन का वैक्स स्टैचू 2011 में लंदन में स्थापित हुआ, जिसे देखकर वे सम्मानित महसूस कर रहे थे। सलमान खान की प्रतिमा भी 2008 में लंदन के मैडम तुसाद में लगाई गई थी। 

यह भी पढ़ें: Boney Kapoor On Mother’s Day: ‘सबसे फेवरेट हेलो और मुश्किल गुडबाय’, मदर्स डे पर कपूर भाईयों ने किया मां को याद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : X इंस्टाग्राम@katrinakaif
बॉलीवुड अभिनेत्रियों के वैक्स स्टैचू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर्स के अलावा कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के वैक्स स्टैचू भी लंदन के मैडम तुसाद में लगाए जा चुके हैं, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिनका वैक्स स्टैचू 2004 में लंदन के मैडम तुसाद में लगाया गया। उनकी प्रतिमा उनके कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट लुक से प्रेरित है, जो फिल्म रॉबिन हुड के प्रीमियर के दौरान का था। कैटरीना कैफ की वैक्स स्टैचू न्यूयॉर्क और लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में स्थापित है।

यह भी पढ़ें: Mahavatar Narasimha: नरसिंह जयंती पर 'महावतार नरसिम्हा' की झलक में सुनाई दी दहाड़, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें