फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बनीं रितेश देशमुख की हीरोइन जिया शंकर, बोल्ड अंदाज से मचाएंगी बवाल!

Sat, 17 Jun 2023 11:45 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

BB OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बनीं रितेश देशमुख की हीरोइन जिया शंकर, बोल्ड अंदाज से मचाएंगी बवाल!
विज्ञापन
1 of 5
जिया शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल समेत फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस जिया शंकर, सलमान खान के जरिए होस्ट किए जा रहे कॉन्ट्रोवर्सियल-रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बन गई हैं। जिया को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी सीरियल 'मेरी हानिकारक बीवी' में डॉ इरावती पांडे का किरदार निभाकर हासिल हुई थी। इसके अलावा वह टीवी सीरीज 'काटेलाल एंड संस' में अपने सुशीला रुहैल सोलंकी के किरदार के लिए जानी जाती हैं। जिया अपने बोल्ड अंदाज से भी लोगों का दिल जीतती हैं। तो आइए, 'बिग बॉस ओटीटी 2' की इस कंटेस्टेंट्स के बारे में डिटेल में जान लेते हैं- 
विज्ञापन

2 of 5
जिया शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में जन्मीं जिया शंकर बचपन से ही एक्टिंग के दुनिया में कदम रखना चाहती थीं। महज 16 की उम्र में उन्होंने फिल्म और टीवी शोज के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया था। जिया ने कई टेलीविजन कार्यक्रमों में कैमियो भूमिका भी निभाई। वहीं, एक्ट्रेस को पहला ब्रेक वर्ष 2013 की तेलुगू फिल्म 'एंथा अनडांगा उन्नावे' से मिला और इसके बाद वह कई तेलुगू और तमिल फिल्मों में नजर आईं। 
विज्ञापन

3 of 5
जिया शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
जिया तकरीबन 10 वर्ष से मनोरंजन इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म 'वेद' में एक्टिंग करते देखा गया था। जिया, 'पिशाचिनी' शो में भी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने आकर्षक व्यक्तित्व और स्टाइलिश अंदाज से भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। 

Falaq Naazz: कौन हैं 'बिग बॉस ओटीटी 2' की प्रथम प्रतिभागी फलक नाज? मेरठ से निकलकर मायानगरी में बनाई पहचान

4 of 5
जिया शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
जिया वर्ष 2015 में कई टीवी शोज जैसे ट्विस्ट वाला लव, गुमराह और लव बाय चांस में नजर आईं। इसके अलावा उन्हें सीरियल क्वींस है हम, प्यार तूने क्या किया, मेरी हानिकारक बीवी, लाल इश्क, गुड नाइट इंडिया और पिशाचिनी में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाते देखा जा चुका है। सीरियल के साथ-साथ जिया ने ओटीटी पर भी अपनी किस्मत आजमाई। वह 'वर्जिन भास्कर' वेब सीरीज के दोनों भाग में दिखाई दी थीं। 

Bigg Boss OTT 2 LIVE: बिग बॉस में गाली-गलौज नहीं कर सकेंगे प्रतिभागी, सलमान ने सख्ती से दी यह हिदायत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिया शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
जिया शंकर की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर नौ लाख 95 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं जिया, सलमान खान के मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बन गई हैं। इस शो में एक्ट्रेस अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। जिया ने शो में अपना हर रंग दिखाने की कमस खाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें