बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म ‘बैड न्यूज’ की हालत बॉक्स ऑफिस पर एक जैसी ही बनी हैं। फिल्म की कमाई धीमी गति से कम हो रही है। वीकेंड के बाद से लगातार इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने शुरुआत तो शानदार की थी, पर अब सुस्त पड़ती दिख रही है। बता दें कि ‘बैड न्यूज’ ने पहले सप्ताह में 42.85 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। आइए जानते हैं फिल्म के बारहवें दिन का हाल।
‘बैड न्यूज’ ने पहले वीकेंड पर 11.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन अगले दिन सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को फिल्म महज 3.5 करोड़ रुपये ही बटोर पाई। वहीं, इसने दूसरे रविवार को 3.25 करोड़ का कारोबार किया।
4 of 5
बैड न्यूज रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ने पहले हफ्ते में 42.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी रफ्तार एक दम से धीमी पड़ गई। आज बारहवें दिन इसने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक 54.60 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है।
निर्माताओं के लिए अच्छी बात है कि फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आगे फिल्म की राहें और भी मुश्किल होने वाली हैं, क्योंकि 2 अगस्त को अजय देवगन की फिल्म ‘औरो में कहां दम था’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ‘बैड न्यूज’ का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। फिल्म में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के साथ एमी विर्क और नेहा धूपिया भी मुख्य भूमिका में हैं। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। Siddhant Issar: सिद्धांत इस्सर अब छोटे परदे पर करेंगे बड़ा धमाका, इस हॉरर शो में निभाने जा रहे शैतानी रस्में