रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की कहानी और कलाकार
थमा रोमांस और खून-खराबे की एक दिलचस्प कहानी है, जो एक खौफनाक बैकग्राउंड पर आधारित है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनुभवी अभिनेता परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहायक भूमिकाओं में हैं। हिट फिल्म 'मुंजा' में अपने काम के लिए मशहूर आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित 'थामा' की कहानी को नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने मिलकर लिखा है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन और अमर कौशिक ने किया है।