प्रतीक बब्बर
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक के हाथ लगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म
प्रतीक बब्बर के हाथ एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म लग गई है। वह जल्द ही लॉयनेस में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अदिति राव हैदरी और ब्रिटिश एक्ट्रेस पाइगे संधू भी दिखेंगी। इस फिल्म को भारत और ब्रिटेन के साझा सहयोग से बनाया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी राजकुमारी सोफिया दुलीप सिंह पर आधारित होगी। इसे लेकर प्रतीक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। लॉयनेस के बारे में बात करते हुए प्रतीक ने बताया कि फिल्म से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म का यह किरदार उनके लिए किसी बड़ी जिम्मेदारी से कम नहीं है।