फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: अनुराधा पौडवाल की आवाज ने चलाया भक्तों पर जादू, राम लला के दरबार में गाए भजन

Mon, 22 Jan 2024 12:04 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जोरों पर चल रहा है। सिंगर अनुराधा पौडवाल भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अनुराधा पौडवाल - फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या में भगवान श्रीराम के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी और एक बजे यह कार्यक्रम पूरा होगा। इस शुभ अवसर पर तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। सिंगर अनुराधा पौडवाल भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। श्रीराम मंदिर में अनुराधा पौडवाल ने राम भगवान के भजन गाए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनुराधा पौडवाल - फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जोरों पर चल रहा है। इसी बीच अनुराधा पौडवाल की आवाज का जादू भक्तों पर चलता दिखाई दिया। राम भक्ति में लीन अनुराधा पौडवाल ने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में राम बजन गाती नजर आई हैं। उनकी मधुर आवाज में राम भजन सुन वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए। हर किसी पर अनुराधा पौडवाल की मधुर आवाज का जादू छा गया है। 

विज्ञापन

3 of 5
अनुराधा पौडवाल - फोटो : सोशल मीडिया
गायिका अनुराधा पौडवाल के साथ उनकी बेटी और सह-गायिका कविता पौडवाल भी नजर आईं। उन्होंने बेटी कविता पौडवाल के साथ मिलकर राम जन्मभूमि में रामलला के भजन गाकर, वहां मौजूद लोगों को ओर भक्तिमय कर दिया।  

4 of 5
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
अनुराधा पौडवाल से पहले गायक सोनू निगम ने इस पावन दिन पर चौपाइयां गाईं, जिसे सुन वहां मौजूद सभी रामभक्त भक्ति में लीन हो गए। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायक सोनू निगम ने 'राम सिया राम' भजन की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू निगम, शंकर महादेवन - फोटो : Social media
इसके अलावा रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के शंकर महादेवन भी पहुंच चुके हैं। उन्होंने अपने भजन से भक्तिमय माहौल को और खास बना दिया है। इस शुभ अवसर पर शंकर महादेवन ने 'श्री रामचंद्र कृपालु भजमन' स्तुति गाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें