बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं। इन फिल्मों में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की 'मेरी क्रिसमस', महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' और तेजा सज्जा की 'हनुमान' के अलावा हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ भी शामिल है। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को जबर्दस्त टक्कर देने में लगी हुई हैं। इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही हैं, ये इनकी कमाई से ही पता चलेगा। तो आइए जानते हैं रविवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा...