फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auron Mein Kahan Dum Tha: तब्बू को क्यों सता रहा अजय देवगन से अलग होने का डर? ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

Tue, 11 Jun 2024 05:10 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन और तब्बू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'औरों में कहां दम था' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म से अजय और तब्बू की पहली झलक निर्माता प्रशंसकों को पहले ही दिखा चुके हैं। वहीं फिल्म के टीजर ने दर्शकों को काफी उत्साहित किया था, जिसके बाद से अब वे फिल्म के ट्रेलर पर निगाहें टिकाए बैठे हैं। हालांकि, अब ऐसे लग रहा है कि दर्शकों का इंतजार खत्म हो जाएगा। अब निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने की योजना बना ली है।
विज्ञापन

2 of 5
तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम@tabutiful
बड़े पर्दे पर तब्बू और अजय अपना एक और नया अध्याय शुरू करने वाले हैं, जो प्रेम कहानी की अनसुनी दास्तां होगी। अब तब्बू ने भी फिल्म से अपनी और अजय की नई झलक साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पक्का ना? कोई हमको अलग तो नहीं करेगा ना? इस पोस्ट ने दर्शकों को आकर्षित किया। वहीं, तब्बू की इस पोस्ट पर अजय देवगन ने भी टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, 'हम चेक किए थे, अभी तक कोई पैदा नहीं हुआ है।'
विज्ञापन

3 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने 'औरों में कहां दम था' के ट्रेलर की रिलीज की तारीख का खुलासा किया। तब्बू की पोस्ट पर ही टिप्पणी करते हुए नीरज पांडे ने खुलासा किया कि फिल्म का ट्रेलर 13 जून को रिलीज होगा। उन्होंने लिखा, 'आप सभी 13 जून को इस महाकाव्य प्रेम कहानी का ट्रेलर देखने का इंतजार नहीं कर सकते।'

4 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले अजय देवगन ने फिल्म का टीजर जारी किया था। टीजर में अजय होली खेलते हुए तब्बू के चेहरे पर रंग लगाते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद एक एक्शन सीन भी दिखाया गया। फिल्म का मुख्य आकर्षण इसका मूल साउंडट्रैक है जिसे ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। 'औरों में कहां दम था' में अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म के साथ दोनों दसवीं बार एक साथ काम कर रहे हैं। 'औरों में कहां दम था' फिल्म 23 साल की अवधि में फैली एक महाकाव्य संगीतमय रोमांटिक ड्रामा है। यह 2000 से 2023 के बीच सेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम: @ajaydevgn
वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो अजय देवगन और तब्बू के अलावा 'औरों में कहां दम था' में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत और कुमार मंगत पाठक के पैनोरमा स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया है। अजय देवगन अगली बार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें