फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMKDT Box Office Collection Day 7: बिना तेल के दिए की तरह फड़फड़ा रही ‘औरों में कहां दम था’, जानें कुल कलेक्शन

Thu, 08 Aug 2024 08:59 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की हालत बॉक्स ऑफिस पर बिना तेल के दिए की तरह हो गई है। फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं, लेकिन किसी तरह यह 10 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच लाने में फिल्म को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ को अगर छोड़ दिया जाए तो कोई ऐसी फिल्म नहीं रही जिसने धमाकेदार कमाई की हो। खैर, आइए जानते हैं अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ ने सातवें दिन कितने का कारोबार किया?

 
विज्ञापन

2 of 5
औरों में कहां दम था रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'औरों में कहां दम था' के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 100 करोड़ की लागत में बनी है। 2 अगस्त को इसने सिनेमाघरों में दस्तक दी। आंकड़ों को देखें तो यह अब तक अपनी लागत का दस प्रतिशत भी नहीं कमा पाई है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद यह सिर्फ रेंगती हुई ही नजर आई
Ulajh BO Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर 'उलझ' कर रह गई जान्हवी की फिल्म, सातवें दिन की कमाई भी दिखी डांवाडोल
विज्ञापन

3 of 5
औरों में कहां दम था रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म से वीकेंड पर थोड़ी उम्मीद थी, लेकिन वहां भी यह काफी संघर्ष करते हुए नजर आई। अपने पहले वीकेंड पर इसने कुल 2.75 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया। जिसके बाद से फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा नीचे ही जाता दिखाई दे रहा है।

 

4 of 5
औरों में कहां दम था रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब तो फिल्म की कमाई लाखों में सिमटती हुई नजर आ रही है। सोमवार को फिल्म ने 1 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद यह आंकड़ा सिर्फ लाखों में दिखाई दे रहा है। फिल्म ने मंगलवार को 95 लाख और बुधवार को 75 लाख का आंकड़ा छुआ। दिन-ब-दिन इसकी कमाई का ग्राफ नीचे ही जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के सातवें दिन की कमाई की बात की जाए तो इसने अब तक 46 लाख का कारोबार किया है। जितनी तेजी के साथ इसका ग्राफ गिर रहा है, उससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि जल्द ही यह सिनेमाघरों से गायब हो जाएगी। फिल्म के अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने सात दिनों में 9.91 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया के हाथ लगी एक और थ्रिलर सीरीज! 'आखिरी सच' की निर्माता के साथ फिर करेंगी काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें