फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Filmmakers: बुसान फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड जीत चुके हैं ये निर्देशक, यश चोपड़ा का नाम भी हैं शामिल

Mon, 02 Sep 2024 12:41 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एशिया का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव है। इस साल इसका आयोजन दो अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक किया जाएगा। इस महोत्सव में एशिया के कई दिग्गज फिल्मकारों को सम्मानित किया गया है, जिनमें यश चोपड़ा, अब्बास कियारोस्तामी, मोहसिन मखमलबाफ और रिथी पन्ह जैसे नाम भी शामिल हैं। ये फिल्मकार न केवल अपनी-अपनी संस्कृतियों के प्रतिनिधि हैं, बल्कि उन्होंने वैश्विक सिनेमा में भी अपनी खास पहचान बनाई है।
 
विज्ञापन
1 of 5
यश चोपड़ा, अब्बास कियारोस्तमी और रिथी पन्ह - फोटो : इंस्टाग्राम @yrfentertainment/@kiarostamiabbas/@aziatomik
बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एशिया का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव है। इस साल इसका आयोजन दो अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक किया जाएगा। इस महोत्सव में एशिया के कई दिग्गज फिल्मकारों को सम्मानित किया गया है, जिनमें यश चोपड़ा, अब्बास कियारोस्तामी, मोहसिन मखमलबाफ और रिथी पन्ह जैसे नाम भी शामिल हैं। ये फिल्मकार न केवल अपनी-अपनी संस्कृतियों के प्रतिनिधि हैं, बल्कि उन्होंने वैश्विक सिनेमा में भी अपनी खास पहचान बनाई है। इस फिल्म फेस्टिवल में साल के सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्मेकर का अवॉर्ड दिया जाता है। ये उस एशियाई फिल्म निर्माता को दिया जाता है, जिसने पूरे साल एशियाई फिल्म उद्योग और संस्कृति की उन्नति में सबसे अहम योगदान दिया हो।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यश चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @yrfentertainment
यश चोपड़ा

भारतीय सिनेमा के 'किंग ऑफ रोमांस' के नाम से मशहूर यश चोपड़ा का योगदान हिंदी सिनेमा में अद्वितीय है। उनके निर्देशन में बनी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। यश चोपड़ा ने बुसान फिल्म फेस्टिवल में न केवल भारत की पहचान को मजबूती दी, बल्कि अपनी रचनात्मकता से वैश्विक दर्शकों को भी आकर्षित किया। उन्हें साल 2009 में सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्मेकर का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन

3 of 5
अब्बास कियारोस्तामी - फोटो : इंस्टाग्राम @kiarostamiabbas
अब्बास कियारोस्तामी

ईरानी सिनेमा के महान फिल्मकार अब्बास कियारोस्तामी को भी बुसान फिल्म फेस्टिवल में विशेष सम्मान मिला है। उनकी फिल्मों में जीवन की गहरी समझ और सामाजिक मुद्दों की संवेदनशीलता की झलक मिलती है। उन्हें साल 2016 में सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्मेकर का खिताब मिला था।

4 of 5
मोहसिन मखमलबाफ - फोटो : इंस्टाग्राम @filmingmonamour
मोहसिन मखमलबाफ

ईरान के एक और प्रमुख फिल्मकार, मोहसिन मखमलबाफ ने भी बुसान फिल्म फेस्टिवल में अपनी जगह बनाई। मखमलबाफ की फिल्में समाज की जटिलताओं और राजनीतिक मुद्दों को गहराई से छूती हैं। उनकी रचनाएं ईरानी समाज की वास्तविकता को दर्शाती हैं। उन्हें साल 2003 में सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्मेकर से सम्मानित किया गया था।

Coolie: निर्माताओं ने जारी किया 'कुली' का नया पोस्टर, 'कलीशा' बनकर 16 साल बाद कॉलीवुड में वापसी करेंगे उपेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिथी पन्ह - फोटो : इंस्टाग्राम @aziatomik
रिथी पन्ह

कंबोडिया के प्रसिद्ध फिल्मकार रिथी पन्ह ने अपने देश के इतिहास और सामाजिक संघर्षों को दुनिया के सामने रखा है। उनकी फिल्में कंबोडियाई समाज की पीड़ा और संघर्ष की कहानियों को दिखाती हैं। रिथी पन्ह की फिल्मों में ऐतिहासिक घटनाओं की गहरी समझ और मानवीय संवेदनाओं का चित्रण होता है। उन्हें साल 2013 में सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्मेकर का खिताब मिला था।

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की आगामी फिल्मों और सीरीज में दिखेगा धमाकेदार एक्शन, देवा से लेकर फर्जी 2 तक शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें