अरुण गोविल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अरुण गोविल कहते हैं, "अभिनय की दुनिया से अलग यह मेरे लिए नया मौका है। मैं उत्साहित हूं। सब अच्छा हो रहा है। मैं क्षेत्र में प्रचार में व्यस्त हूं। पार्टी से सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है, जिससे मेरे ऊपर ज्यादा भार नहीं है। राजनीति में आने का निर्णय अचानक से हुआ। मुझे पहले भी टिकट मिल रहा था, तब मैंने इसे नकार दिया था. क्योंकि राजनीति में आने का मेरा कोई इरादा नहीं था. लेकिन इस बार मैंने अपने मन की सुनी और आगे बढ़ा, जिसका एकमात्र उद्देश्य जनता की सेवा करना है।”