अरमान मलिक, पायल मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53
अरमान मलिक और लवकेश कटारिया के बाहर होने के बाद, बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी के लिए पांच प्रतियोगी बचे हैं - सना मकबूल, साई केतन राव, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी और नैजी। एक तरफ जहां अरमान मलिक की पत्नी भी शो में हैं, इसके बाद भी वह चाहते हैं कि रणवीर शौरी ट्रॉफी जीते। उन्होंने कहा, "पैसे उनके लिए मायने नहीं रखते। वह जीतने के हकदार हैं। मैं चाहता हूं कि वह ट्रॉफी उठाए।"