फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arbaaz-Sshura: अरबाज-शूरा ने मनाई शादी की पहली सालगिरह, तस्वीर साझा कर लिखा-ऐसा लगता है आपको हमेशा से जानता था

Tue, 24 Dec 2024 06:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले साल 24 दिसंबर को अरबाज और शूरा परिवार और करीबियों के बीच शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद दोनों अक्सर डिनर डेट्स और इवेंट्स में साथ में स्पॉट होते रहते हैं। अब हाल ही में, शादी की पहली सालगिरह के मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को विश करने के लिए काफी प्यारा सा नोट लिखा है।
विज्ञापन
1 of 5
अरबाज-शूरा - फोटो : इंस्टाग्राम @arbaazkhanofficial
 अरबाज खान और शूरा खान बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे से जुड़ी बातें अपने फैंस के साझा करती रहती हैं। अरबाज ने अचानक से ही शूरा के साथ निकाह कर अपने प्रशंसकों को जरूर हैरान कर दिया था, लेकिन अब शादी के एक साल पूरा होने पर हर कोई उन्हें और उनकी बेगम जान को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहा है। अब हाल ही में, कपल ने एक-दूसरे को खास अंदाज में विश किया है।
विज्ञापन

2 of 5
अरबाज-शूरा - फोटो : इंस्टाग्राम @arbaazkhanofficial
पहली सालगिरह मना रहे हैं अरबाज-शूरा
पिछले साल 24 दिसंबर को अरबाज और शूरा परिवार और करीबियों के बीच शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद दोनों अक्सर डिनर डेट्स और इवेंट्स में साथ में स्पॉट होते रहते हैं। अब हाल ही में, शादी की पहली सालगिरह के मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को विश करने के लिए काफी प्यारा सा नोट लिखा है। अरबाज ने कहा है कि भले ही उनकी शादी को एक साल बीता है, लेकिन ऐसा लगता है कि दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते हों।

यह खबर भी पढ़ें: Shaan: 15वीं मंजिल पर 40 मिनट तक फंसा रहा, बिल्डिंग में लगी भीषण आग पर शान ने परिवार की सुरक्षा पर दिया अपडेट
विज्ञापन

3 of 5
शूरा खान और अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sshurakhan
अरबाज-शूरा की तस्वीरें हुईं वायरल
हाल ही में, अरबाज ने अपने इंस्टाग्राम पर शूरा के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेता की साझा की गई पहली तस्वीर में दोनों एथनिक ब्लैक ड्रेस में एक साथ नजर आ रहे हैं। अरबाज और शूरा की यह तस्वीर किसी शादी समारोह की लग रही है। फैंस को कपल की यह तस्वीर काफी पसंद भी आ रही है। वही, दूसरी तस्वीर दोनों के खुद के निकाह समारोह की है।

यह खबर भी पढ़ें:Mohammed Rafi Family Tree: दो शादी और सात बच्चे..., भरा-पूरा है रफी साहब का कुनबा, देखिए गायक का पूरा वंशवृक्ष

4 of 5
शूरा खान, अरबाज खान - फोटो : यूट्यूब
अरबाज ने लुटाया प्यार
अरबाज ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, , "हैप्पी एनिवर्सरी शूरा। आप हमारी जिंदगी में जो खुशी, आनंद और हंसी लेकर आती हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। डेटिंग का एक साल और फिर शादी का एक साल और ऐसा लगता है कि मैं आपको हमेशा से जानता हूं। आपके बिना शर्त प्यार, समर्थन और देखभाल के लिए शुक्रिया। सच में बहुत खुशी का पल है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शूरा खान और अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ arbaazkhanofficial
शूरा ने साझा किया पोस्ट
वही, शूरा ने पोस्ट साझा कर लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी अरबाज। मेरा प्यार, तुम्हारे साथ हर दिन एक आशीर्वाद की तरह लगता है। तुम मेरा सुरक्षित ठिकाना हो, मेरी सबसे बड़ी खुशी हो और मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा हिस्सा हो। मैं तुम्हारे प्यार, तुम्हारी ताकत और जिस तरह से तुम हर पल को इतना खास बनाते हो, उसके लिए बहुत आभारी हूं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें