फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas: अनुराग ने की कैटरीना-विजय स्टारर मेरी क्रिसमस की तारीफ, बोले- कभी भी सेफ नहीं खेलते राघवन

Sun, 14 Jan 2024 11:14 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर 'मेरी क्रिसमस' अपनी रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित 'मेरी क्रिसमस' एक थ्रिलर फिल्म हैं, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, समीक्षकों ने भी इस फिल्म को खूब सराहा है। फिल्म में कैटरीना और विजय के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। इसी दौरान निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी 'मेरी क्रिसमस' की तारीफ की है। फिल्म की समीक्षा करते हुए अनुराग इसे शानदार बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रविवार को अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा। इस फिल्म को अपनी शुभकामनाओं के साथ-साथ उन्होंने इसके कलाकारों और निर्देशक की भी प्रशंसा की। अनुराग ने लोगों से इस फिल्म देखने की भी अपील की। 
विज्ञापन

3 of 5
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग ने अपने पोस्ट में श्रीराम राघवन की तारीफ करते हुए लिखा, 'मुझे यह फिल्म पसंद आई। श्री राम राघवन ने कभी भी सुरक्षित खेलना नहीं जाना। इस बार उन्होंने दो अलग-अलग संस्कृतियों के कलाकारों के साथ एक हिचकॉक प्रेम कहानी बनाई है। वे नई चीजें करते हैं, जो धीमी गति के साथ शानदार है। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति ने इस फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। इसके अलावा संजय कपूर, विनय पाठक और अश्वनी ने भी जबर्दस्त काम किया है। 

4 of 5
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग के अलावा 'मेरी क्रिसमस' की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली ने भी तारीफ की है। एटली ने एक्स पर लिखा, '#मेरी_क्रिसमस, मैं इसे लिखने का इंतजार कर रहा था। बीते कुछ समय से मेरी पसंदीदा कहानी थ्रिलर के साथ एक खूबसूरत प्रेम कहानी वाली फिल्म है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'मेरी क्रिसमस' - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने इस फिल्म की जोड़ी विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की भी तारीफ की। एटली ने लिखा कि आप कमाल हैं और क्लाइमेक्स में आपका प्रदर्शन वाह.. जबर्दस्त था। आप एक प्रेरणा हैं, ऐसी प्यारी फिल्मों से हमें प्रेरित करते रहिए। वहीं, कैटरीना की तारीफ करते हुए एटली ने लिखा आपका काम शानदार है'। गौरतलब है कि मेरी क्रिसमस बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है और इसकी कमाई में भी तेजी आई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें