फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: शादी की सालगिरह पर अनुपम खेर ने खास अंदाज में पत्नी को दी बधाई, लिखा भावनात्मक पोस्ट

Mon, 26 Aug 2024 03:50 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर और किरण खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @kirronkhermp
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आज अपनी शादी की 39वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस अवसर पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ पुरानी तस्वीरों का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो पोस्ट किया और अपनी पत्नी को शुभकामनाएं दी। 

 
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
शादी की कई तस्वीरों से बना वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘प्रिय किरण! हम दोनों को 39वीं सालगिरह की शुभकामनाएं। हमें कुछ नई तस्वीरें लेने की जरूरत है। मैं पिछले कई सालों से लगभग एक जैसी तस्वीरें पोस्ट कर रहा हूं। लेकिन मुझे लगता है कि लंबे समय तक चलने वाली शादी के साथ ऐसा ही होता है। तस्वीरें पुरानी हो सकती हैं लेकिन भावनाएं वही रहती हैं। भगवान आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे। आप हमेशा वैसी ही इंसान बनी रहें जैसी आप हैं।’
Sikandar: 'सिकंदर' के लिए 45 दिनों का मैराथन शूट करेंगे सलमान खान? तीन महीने से अधिक समय में तैयार हुआ सेट


 
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
खेर ने जैसे ही पोस्ट साझा की, दोनों के दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी। राकेश रोशन ने लिखा, ‘किरण और अनुपम को सालगिरह की बधाई और हमेशा खुश रहें।’ अनुपम और किरण के बेटे सिकंदर खेर ने कमेंट किया, ‘हैप्पी एनिवर्सरी मां और पापा! प्यार करने के लिए।’ 

 

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
वहींं, अभिनेत्री किरण खेर ने अपने पति की पोस्ट का प्यार से जवाब दिया। उन्होंने अपनी और अनुपम खेर की एक शानदार तस्वीर साझा की, साथ ही एक संदेश भी लिखा, ‘बहुत-बहुत शुक्रिया प्यारे अनुपम खेर।’ शादी की सालगिरह मुबारक। भगवान हमेशा आपका भला करे। इतने शानदार वर्षों के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। ढेर सारा प्यार।’ 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
अनुपम खेर और किरण ने साल 1985 में शादी की थी। इससे पहले उनकी शादी गौतम बेरी से हुई थी और 1981 में उनका एक बेटा सिकंदर खेर हुआ था। अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की शूटिंग पूरी कर ली है। हाल ही में, खेर ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में अपनी भूमिका के लिए मशहूर इयान ग्लेन उनकी फिल्म में अभिनय करेंगे।
Shraddha Kapoor: स्त्री 2 के बाद फैंस को श्रद्धा की इन फिल्मों का इंतजार, जानें लिस्ट में कौन सी फिल्में शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें