फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films on Terrorism: 'मिशन कश्मीर' से लेकर 'दिल से' तक, आतंकवाद पर बनी हैं बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में

Wed, 21 May 2025 11:04 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Films on Terrorism: बॉलीवुड में कई फिल्में आतंकवाद पर बनी हैं। आज 'आतंकवाद विरोधी दिवस' के मौके पर हम इन फिल्मों के बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
आतंकवाद पर बनी फिल्में - फोटो : यूट्यूब
हर साल 21 मई को 'आतंकवाद विरोधी दिवस' मनाया जाता है। बॉलीवुड की कई फिल्में आतंकवाद पर बनी हैं। इन फिल्मों के जरिए आतंकवाद और हिंसा से उपजे गंभीर खतरों के बारे में लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई है। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मिशन कश्मीर - फोटो : यूट्यूब
मिशन कश्मीर
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'मिशन कश्मीर' आतंकवाद पर बनी है। फिल्म में एक लड़के की कहानी दिखाई गई है जिसके परिवार को पुलिस गलती से मार देती है। लड़के को पुलिस अधिकारी गोदा लेता है लेकिन लड़का अपने परिवार का बदला लेना चाहता है। फिल्म में संजय दत्त, ऋतिक रोशन, जैकी श्रॉफ और प्रीति जिंटा अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
द अटैक ऑफ 26/11 - फोटो : यूट्यूब
द अटैक ऑफ 26/11
साल 2013 में रिलीज हुई यह फिल्म मुंबई हमलों पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि दस आतंकवादी भारत आते हैं और मुंबई में कई जगहों पर हमले करते हैं। इसके बाद, मुंबई पुलिस उनमें से एक आतंकवादी अजमल कसाब को गिरफ्तार कर लेती है।
यह खबर भी पढ़ेंSujoy Ghosh B'day: सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में बनाकर मशहूर हुए सुजॉय घोष, इन कलाओं में भी हैं माहिर

4 of 6
यामी गौतम - फोटो : यूट्यूब
आर्टिकल 370
साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद की स्थिति दिखाई गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को रोकने के लिए एक गुप्त मिशन चलाया जाता है। इसके लिए एक खुफिया एजेंट का चयन किया जाता है। फिल्म में यामी गौतम ने बेहतरीन अदाकारी की है।
विज्ञापन

5 of 6
दिल से - फोटो : यूट्यूब
दिल से
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म आतंकवाद पर बनी है। फिल्म में शाहरुख खान और मनीषा कोइराला अहम भूमिका में हैं। फिल्म में दिखाया जाता है कि एक पत्रकार एक लड़की के प्यार में पड़ जाता है। महिला रहस्यमयी होती है। फिल्म की कहानी महिला के आस-पास ही घूमती है। फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उरी - फोटो : यूट्यूब
उरी
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'उरी' में आतंकवाद के बारे में दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि साल 2016 में आतंकवादियों ने भारतीय सेना के बेस पर हमला कर कई सैनिकों को शहीद कर दिया था। इसके बाद भारतीय सेना के मेजर विहान सिंह शेरगिल आतंकवादियों के एक समूह के खिलाफ एक अभियान चलाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें