फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aashram Season 4: इस साल रिलीज होगी बॉबी देओल की 'आश्रम 4'! चंदन रॉय ने खुलासा करते हुए दिया संकेत

Tue, 26 Mar 2024 09:49 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चंदन रॉय ने खुलासा किया कि हर कोई उनसे 'आश्रम' के चौथे सीजन के बारे में पूछता रहता है। अभिनेता ने कहा उन्हें लगता है कि इस साल लोग ये पूछना बंद कर सकते हैं, क्योंकि सारी तैयारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आश्रम 4 - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता बॉबी देओल अपनी आखिरी रिलीज फिल्म 'एनिमल' के बाद से लगातार सुर्खियों में बहने हुए हैं। इस फिल्म बॉबी के किरदार ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी थी। रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' से पहले भी बॉबी ने 'आश्रम' के किरदार से दर्शकों के बीच अपनी फिर से जगह बनाई थीं। 'आश्रम' में बॉबी के किरदार ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई थी। दर्शक अब इस सीरीज के अगले सीजन को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आश्रम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
इस सीरीज के तीन सीजन पहले ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करा चुके हैं। 'आश्रम' में शानदार प्रदर्शन के साथ एक गहरी और जटिल कहानी थी। इसके चलते अब दर्शकों को इसके चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। ताजा रिपोर्टेस के अनुसार, 'आश्रम' सीजन 4 इस साल दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। चौथे सीजन का संकेत बाबा के दाहिने हाथ भोपा स्वामी का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंदन रॉय सान्याल ने दिया है।  

Monday Box Office: धीमी चाल चल रही 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', जानें 'मडगांव एक्सप्रेस' समेत अन्य फिल्मों का हाल
विज्ञापन

3 of 5
भोपा स्वामी के किरदार में चंदन रॉय सान्याल - फोटो : सोशल मीडिया
चंदन रॉय ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि हर कोई उनसे 'आश्रम' के चौथे सीजन के बारे में पूछता रहता है। अभिनेता ने कहा उन्हें लगता है कि इस साल लोग ये पूछना बंद कर सकते हैं, क्योंकि सारी तैयारियां हो चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ स्क्रिप्टिंग के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि फिलहाल शूटिंग के कुछ हिस्से बचे हुए हैं। हालांकि ये संभावना है कि यह सीरीज इस साल रिलीज हो सकती है। 

4 of 5
चंदन रॉय सान्याल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने बताया कि 'आश्रम' ने उनके करियर पर खूब प्रकाश दाला है। उन्होंने खुलासा किया कि वह जहां भी जाते हैं, उनका स्वागत 'जपनाम' से किया जाता है। सीरीज में वह जपनाम के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक रिक्शा चालक से लेकर एक बड़े व्यक्ति तक ये शो सभी तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आश्रम वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज में बॉबी देओल के अलावा ईशा गुप्ता, त्रिधा चौधरी, अदिति पोहनकर और अनुरिता झा मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। वेब सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। दर्शकों को 'आश्रम' सीजन 4 का बेसब्री से इंतजार है। 

Nawazuddin Siddiqui: आलिया सिद्दीकी ने लुटाया नवाजुद्दीन पर प्यार, क्या सब कुछ ठीक हो गया है दोनों के दरमियां!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें