35 Years Of Parinda: अनिल कपूर ने उनकी फिल्म ‘परिंदा’ के 35 वर्ष पूरे होने पर प्रशंसकों का आभार जताया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर स्टोरी के साथ खास संदेश साझा किया है।
अनिल कपूर की फिल्म ‘परिंदा’ को रिलीज हुए 35 वर्ष पूरे हो गए हैं। फिल्म की 35वीं वर्षगांठ का जश्न मनाते हुए अनिल कपूर ने इसे अब तक की सबसे दमदार फिल्म बताया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी साझा की। फिल्म को लेकर अभिनेता ने अपनी भावनाओं को प्रशंसकों के साथ साझा किया।
प्रशंसकों का किया शुक्रिया
अभिनेता ने बीते हुए समय को याद करते हुए कहा, "पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे अभी भी आश्चर्य होता है कि हमने पोस्टर पर यह डालने की हिम्मत की और दर्शकों ने इसे पूरे दिल से अपनाया। इतने वर्षों बाद भी ‘परिंदा’ को अपने दिलों में जिंदा रखने के लिए आपका शुक्रिया। यह एक ऐसी विरासत है जो हमेशा के लिए अमर रहेगी! परिंदा के 35 साल।”
4 of 5
अनिल कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन सितारों ने बनाई ‘परिंदा’
वर्ष 1989 की इस क्राइम फिल्म में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित ने काम किया है। विधु विनोद चोपड़ा ने इसका निर्देशन किया। यह फिल्म मुंबई में रहने वाले भाइयों किशन (जैकी श्रॉफ) और करण (अनिल कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। करण एक दोस्त की खूबसूरत बहन पारो (माधुरी दीक्षित) से प्यार करने लगता है, लेकिन वह अमेरिका में स्कूल जाने के लिए भारत छोड़ देता है। इस बीच, किशन ड्रग डीलर अन्ना (नाना पाटेकर) के बहकावे में आकर अपराध की दुनिया में कदम रख देता है। जब करण वापस भारत लौटने का फैसला करता है, तो किशन उसे उसके आपराधिक जीवन से दूर रखने की कोशिश करता है।