आज देश के कई हिस्सों में भाई दूज का त्योहार मनाया गया। भाई-दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते को समर्पित है। इस त्योहार को बॉलीवुड सितारों ने भी बढ़-चढ़कर मनाया। इस शुभ अवसर पर दिग्गज गायिका आशा भोसले ने रविवार को मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार के साथ भाई दूज मनया।
कंगना रणौत ने भी मनाया भाई दूज
अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी भाई दूज का त्योहार धूम-धाम से मनाया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें भी साझा कीं। अभिनेत्री ने अपने भाई करण रणौत और और अक्षत रणौत के साथ तस्वीर साझा कर खुशी जाहिर की। एक तस्वीर में उनके दोनों भाई अभिनेत्री के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं और अभिनेत्री हाथों में पूजा की थाली पकड़े हुए हंस रही हैं।
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना ने बताया भाई दूज का महत्व
अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक और स्टोरी साझा कि, जिसमें उन्होंने भाई दूज का महत्व बताया। अभिनेत्री ने स्टोरी में लिखा, क्या आप जानते हैं? भाई दूज के त्योहार में बहनें अपने भाईयों की गरिमा, गर्व और उनकी खुशहाली की रक्षा की प्रतिज्ञा लेती हैं। साथ ही उन्होंने अपने भाई वरुण रणौत के लिए लिखा ‘मिस यू।’