फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Item Songs Of 2024: इन आइटम नंबर ने इस साल उड़ा दिया गर्दा, देखें किस-किस ने मारी बाजी

Wed, 27 Nov 2024 01:00 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Item Songs Of 2024: आज हम आपको 2024 के उन आइटम सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया और उनके पसंदीदा बन गए। आइए देखते हैं लिस्ट…
 
विज्ञापन
1 of 1
2024 के मशहूर आइटम सॉन्ग - फोटो : यूट्यूब
हाल ही में ‘पुष्पा 2’ का आइटम सॉन्ग ‘किसिक’ रिलीज हुआ। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म भारत की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। ऐसे में इसके आइटम सॉन्ग से भी प्रशंसकों ने काफी उम्मीद लगा रखी थी। हालांकि, इसके रिलीज के बाद इसे आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स इस गाने से बेहतर फिल्म के पहले भाग के आइटम नंबर ‘ऊ अंटवा’ को बता रहे हैं। खैर, अब बात करते हैं वर्ष 2024 के कुछ पसंदीदा आइटम सॉन्ग की, जो लोगों के जुबान पर आते ही चढ़ गया। आइए देखते हैं उन गानों की लिस्ट… 

आज की रात
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाया। इस फिल्म का आइटम नंबर ‘आज की रात’ एक हिट गाना रहा। इस गाने को मधुबंती बागची, दिव्या कुमार, सचिन-जिगर ने गाया है। इसे खूब पसंद किया गया। यूट्यूब पर इसे अब तक 647 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया नजर आई हैं।

आई नहीं
‘स्त्री 2’ का ही एक और गीत है ‘आई नहीं’ इस गाने को भी सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक खूब पसंद किया गया। इस गाने को पवन सिंह, सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार और सचिन-जिगर ने आवाज दी है। यूट्यूब पर इसे लगभग 400 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

तौबा-तौबा
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बैड न्यूज’ का आइटम सॉन्ग ‘तौबा-तौबा’ को भी लोगों ने काफी प्यार दिया। गाने में विक्की कौशल के डांस मूव्स ने सभी को दीवाना बना दिया। इस गाने को लिखा और गाया है करण औजला ने। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

तरस
फिल्म ‘मुंजा’ के गाने ‘तरस’ ने भी लोगों के पैरों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। अभिनेत्री शरवरी वाघ ने मूव्स ने स्क्रीन पर आग लगा दी। इस गाने को जैस्मीन सैंडलस और सचिन-जिगर ने गाया है और इस लिखा है  अमिताभ भट्टाचार्य ने। यूट्यूब पर इसे 145 मिलियन व्यूज मिले हैं।

चोली के पीछे
फिल्म ‘क्रू’ का गाना ‘चोली के पीछे’ संजय दत्त की ‘खलनायक’ फिल्म के गाने का नया वर्जन है। इसका पुराना वर्जन आज भी लोगों का पसंदीदा है। हालांकि, इस नए वर्जन को भी खूब पसंद किया गया। यूट्यूब पर इसके लगभग 130 मिलियन व्यूज हैं। दिलजीत दोसांझ, आईपी सिंह, अलका याग्निक और इला अरुण ने इसे अपनी आवाज दी है। 
Bigg Boss 18: 'मुझे भी ऐसा लगता है कि..,' बॉयफ्रेंड के शादी प्रपोजल से मुकरने पर एलिस कौशिक ने दी प्रतिक्रिया

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें