फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika Wedding: अनंत राधिका की शादी में माधुरी दीक्षित ने जमकर लगाए ठुमके, बारात में ये सितारे भी नाचे

Sat, 13 Jul 2024 01:38 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन सितारों ने अनंत-राधिका की शादी में किया जमकर डांस - फोटो : अमर उजाला
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक-दूजे के हो चुके हैं। इस शादी में देश-विदेश की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे इस विराट शादी का हिस्सा बनें। अनंत-राधिका की शादी देश की सबसे बड़ी शादियों की लिस्ट में शीर्ष पर है। सात महीनों तक शादी के विभिन्न कार्यक्रम हुए और अंत में 12 जुलाई 2024 को दोनों ने शादी कर ली। इस मौके पर लगभग पूरा बॉलीवुड जगत मौजूद रहा। सितारों ने अनंत-राधिका की शादी में जमकर ठुमके लगाएं। धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने जब अपने गाने ‘चोली के पीछे क्या है…’ पर जब डांस किया तो उनके फैंस अपना दिल हार बैठे। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उनके प्रशंसकों ने क्या कहा?

 
विज्ञापन

2 of 6
माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
माधुरी ने लगाए जमकर ठुमके
अनंत-राधिका की शादी में धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने जमकर डांस किया। इस दौरान उनके पति श्रीराम माधव उन्हें देखते ही रह गएं। उनके डांस ने सभी का ध्यान उनकी ओर खींच लिया। डांस करते हुए माधुरी के हाव-भाव बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं। उनका डांस जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। 
ट्रोलिंग पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी, अंबानी की शादी पर की थी टिप्पणी
विज्ञापन

3 of 6
माधुरी दीक्षित ने अनंत राधिका की शादी में किया जमकर डांस - फोटो : अमर उजाला
प्रशंसकों ने वीडियो पर लुटाया प्यार
माधुरी दीक्षित का डांस देख उनके प्रशंसक खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरु कर दी। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘अभी भी बहुत खूबसूरत माधुरी’, वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, ‘ओएमजी! हमारी सबसे आइकॉनिक डांस क्वीन’, एक और यूजर ने लिखा, यू हीं इन्हें एक्सप्रेशन क्वीन नहीं कहते।’ 

 

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका चोपड़ा ने भी किया जोरदार डांस
माधुरी दीक्षित के अलावा बारात में प्रियंका चोपड़ा ने भी जोरदार डांस किया। इस दौरान उनके पति निक जोनस भी उनके साथ नाचते हुए दिखे। ‘देसी गर्ल’ प्रियंका के प्रशंसकों को उनका डांस बेहद पसंद आया।

 
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान, अनिल कपूर और कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला
ये सितारें भी डांस करते हुए आए नजर
माधुरी दीक्षित के अलावा अनंत-राधिका की शादी में रणवीर सिंह, अनिल कपूर, अनन्या पांडे, शाहरुख खान, सलमान खान और अन्य सितारे नाचते हुए नजर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रजनीकांत और रणबीर कपूर ने अनंत राधिका की शादी में किया डांस - फोटो : अमर उजाला
रणबीर कपूर और रजनीकांत भी बारात में नाचे
साउथ के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत भी अनंत-राधिका की शादी में नाचते हुए दिखाई दिए। उन्होंने भी जमकर डांस किया। वहीं, रणबीर कपूर भी बारात में नाचते हुए नजर आए। इन सितारों ने इस शादी में चार चांद लगा दिए। 
शादी के इस फंक्शन में मां शैला मर्चेंट का वेडिंग लुक रिक्रिएट कर छाईं राधिका
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें