फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Kardashian: किम कार्दशियन ने भगवान गणेश की मूर्ति के साथ दिया पोज, ट्रोल होते ही तुरंत हटाई तस्वीर

Tue, 16 Jul 2024 12:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किम कार्दशियन - फोटो : इंस्टाग्राम @kimkardashian
अंतर्राष्ट्रीय रिएलिटी टेलीविजन स्टार किम कार्दशियन हाल ही में मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए पहली बार भारत आईं। हाल ही में,  उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शादी समारोह की तस्वीरें साझा कीं, तो भगवान गणेश की मूर्ति के साथ उनकी एक तस्वीर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोगों ने किम को ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्हें वह फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से हटानी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
किम कार्दशियन - फोटो : इंस्टाग्राम @kimkardashian
मुंबई में किम ने मनीष मल्होत्रा के आइवरी लहंगे में सज-धज कर एक खूबसूरत फोटोशूट कराया। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया: "अंबानी शादी के लिए हीरे और मोती"। नेटिजंस ने उनके लुक को पसंद किया, लेकिन एक तस्वीर उनके भारतीय फॉलोअर्स को पसंद नहीं आई। तस्वीर में किम भगवान गणेश की मूर्ति को फोटो प्रॉप के तौर पर इस्तेमाल करती दिख रही हैं और फोटो क्लिक करवाने के लिए उस पर झुकी हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किम कार्दशियन - फोटो : इंस्टाग्राम @kimkardashian
एक यूजर ने लिखा, "वह अमेरिका से आती है और भगवान गणेश की मूर्ति के साथ इस तरह पोज देती है। उनके लिए इसका महत्व नहीं होगा, लेकिन उन्हें किसी से पूछ कर ही यह फोटोशूट कराना चाहिए था।" दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "यह काफी अनुचित है और इससे भी अधिक अपमानजनक है जब आप उस संस्कृति से संबंधित नहीं हैं।"  यह फोटो गलत कारणों से वायरल हो गई, इसलिए किम ने बिना कोई स्पष्टीकरण दिए चुपचाप अपने पोस्ट से तस्वीर हटा दी।

4 of 5
किम कार्दशियन - फोटो : इंस्टाग्राम @kimkardashian
मूर्ति के साथ किम की तस्वीर पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक ने लिखा, "उन्होंने इसे हटा दिया, यह उनके लिए अच्छा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या उन्होंने इसे अपनी पोस्ट से हटा दिया? मैंने स्वाइप किया और यह अब वहां नहीं है, लेकिन मुझे आश्चर्य नहीं है कि उन्होंने ऐसा कुछ किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किम कार्दशियन - फोटो : इंस्टाग्राम @kimkardashian
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई में हुई थी , जिसमें दुनिया भर से कई राजनीतिक हस्तियों और मशहूर हस्तियों ने शिरकत की । इनमें बहनें और रियलिटी टीवी शो फेम किम और क्लो भी शामिल थीं।

Vicky Kaushal: विक्की कौशल की वजह से लोकप्रिय हुए कई पंजाबी गाने, मशहूर पंजाबी अभिनेता एमी विर्क का बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें