नीता अंबानी
- फोटो : अमर उजाला
सामूहिक विवाह के अवसर पर नीता अंबानी व मुकेश अंबानी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए। नव विवाहितों को अंबानी परिवार ने शुभकामनाएं दी। इतना ही नहीं अंबानी परिवार ने सभी नए नवेले जोड़े को मंगलसूत्र, शादी की अंगूठी और नाक की लोंग सहित सोने-चांदी के कई आभूषण भेंट किए। इसके अलावा, प्रत्येक दुल्हन को स्त्रीधन के रूप में एक लाख एक हजार रुपये का चेक भी दिया गया।