फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की वेडिंग वेन्यू पर मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू, अनन्या-शनाया लगीं हॉट

Fri, 12 Jul 2024 07:14 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
अनंत-राधिका की लग्न विधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की शुभ घड़ी आ गई है। आज 12 जुलाई शुक्रवार को दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां इस शाही शादी में शामिल हो रही हैं। हर इंतजाम बेहद खास है। कपल की लग्न विधी के लिए बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। आइए एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन

2 of 12
अनंत-राधिका की लग्न विधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आज यानी 12 जुलाई को शुरू हो रही है। परिवार शुभ विवाह या शादी समारोह का आयोजन कर रहा है। ड्रेस कोड भारतीय पारंपरिक है। 13 जुलाई को अंबानी परिवार शुभ आशीर्वाद का दिन मनाएगा। 14 जुलाई को मंगल उत्सव या शादी का रिसेप्शन होगा। ये सभी समारोह बीकेसी में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 12
अनंत-राधिका की लग्न विधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनंत-राधिका की शादी सितारों से सजी होने की उम्मीद है। लग्न विधि समारोह में जॉन सीना को ब्लू कलर के आउटफिट में देखा गया, जहां उन्होंने अच्छे से मीडिया को पोज दिया। इसके बाद जैकी श्रॉफ भी व्हाइट शेरवानी में नजर आए। शादी समारोह में कई राजनीतिक नेता और अंतरराष्ट्रीय मेहमान अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इनमें रामनाथ कोविंद, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, एन चंद्रबाबू नायडू, नारा लोकेश, पवन कल्याण, ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, केटी रामाराव, शिवराज सिंह चौहान, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, कपिल सिब्बल और सचिन पायलट जैसे नाम शामिल होने की खबरें हैं।

4 of 12
अनंत-राधिका की लग्न विधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनंत-राधिका की लग्न विधी समारोह में अनन्या पांडे यलो कलर के लहंगे में नजर आईं। वहीं , शनाया कपूर भी ब्लू और गोल्डन लहंगे में बेहद ही प्यारी लगीं। इस शादी समारोह में कई बॉलीवुड सितारों के भी शामिल होने की उम्मीद है। इनमें सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर जैसे नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 12
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनंत-राधिका की लग्न विधी में बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा भी नजर आए। व्हाइड ड्रेस में जहां राजकुमार राव काफी डैशिंग लग रहे थे। वहीं, रेड लहंगे में पत्रलेखा बला की खूबसूरत लग रही थीं।
 

Zeenat Aman: 'डाकू हसीना' फिल्म के दौरान प्रेंग्नेंट थीं जीनत अमान, पेट छिपा कर की गई थी शूटिंग

विज्ञापन

6 of 12
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने के लिए अभिनेत्री सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली के साथ पहुंचीं। वहीं, इनके साथ जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं।
विज्ञापन

7 of 12
संजय दत्त, धोनी परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम
इस भव्य शादी में शामिल होने के लिए अभिनेता संजय दत्त और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें तेजी से वायरल भी हो रही है।

8 of 12
रजनीकांत का परिवार - फोटो : PTI
अनंत-राधिका की शादी में रजनीकांत भी परिवार के शामिल हुए हैं। इस दौरान अभिनेता ने मीडिया को खूब पोज दिए, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

9 of 12
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
अनंत-राधिका की शादी का हिस्सा बनने के लिए सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली के साथ पहुंचीं। वहीं, इनके साथ जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं।

10 of 12
प्रियंका और निक - फोटो : PTI

अनंत-राधिका की शादी में पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा वेन्यू पर पहुंची हैं, इस दौरान अभिनेत्री ने यलो लहंगा पहना हुआ है। वही, निक ने बेबी पिंक कलर की शेरवानी पहनी है।

11 of 12
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी - फोटो : सोशल
अनंत-राधिका की शादी के लिए शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। अभिनेत्री के साथ उनके भाई आर्यन खान भी दिखाई दिए। वहीं करण जौहर भी गोल्डन शेरवानी में कमाल के लगे।
विज्ञापन

12 of 12
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी - फोटो : सोशल
ओरी एक बार फिर अपने बेमिसाल अंदाज में नजर आए। वहीं, पांड्या फैमिसी भी एक साथ दिखीं। हालांकि, हार्दिक की पत्नी नताशा इस दौरान कहीं नजर नहीं आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें