फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Arjun: अजय-कार्तिक की फिल्मों के साथ दिखेगा 'करण-अजुन' का टीजर, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी फिल्म

Fri, 01 Nov 2024 12:05 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Arjun Teaser: इस दिवाली सिनेप्रेमियों को भरपूर मजा आने वाला है। सिनेमाघरों में 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्मों के साथ सदाबहार फिल्म 'करण-अर्जुन' का टीजर भी रिलीज किया जाएगा, जो निश्चित ही फैंस के लिए काफी यादगार रहने वाला है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
करण अर्जुन का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
राकेश रोशन निर्देशित साल 1995 की 'करण-अर्जुन' हिंदी सिनेमा इतिहास की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। हाल में ही इस फिल्म को दोबारा से रिलीज करने की घोषणा की गई है। इसके बाद से ही फैंस इससे संबंधित हर जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल में ही इस क्लासिक फिल्म का टीजर जारी किया है, जिसे अब सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
सिंघम अगेन vs भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, bhoolbhulaiyaa.movie
'सिंघम अगेन'- 'भूल भुलैया 3' के साथ जारी होगा टीजर
करण-अर्जुन के निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन ने इसे एक बार फिर से भव्य तौर पर रिलीज करने की योजना बनाई है। इस क्रम में जब फैंस को इस फिल्म का टीजर बड़े पर्दे पर एक बार फिर से देखने को मिलेगा, तो निश्चित ही उनका उत्साह फिल्म के प्रति काफी बढ़ जाएग। बीते दिनों रिलीज किए इसके टीजर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 30 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। टिप्स के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गए टीजर को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे जाहिर है कि इस फिल्म की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। ऐसे में इसके टीजर को 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में दोबारा देखना फैंस के लिए काफी भावुक रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
करण-अर्जुन - फोटो : वीडियो ग्रैब
मूल रिलीज पर बनी साल की दूसरी सबसे ज्यादा सफल फिल्म 
राकेश रोशन इस फिल्म को बड़ी गंभीरता के साथ दोबारा रिलीज कर रहे हैं। किसी भी अन्य दोबारा से रिलीज हुईं फिल्मों के विपरीत इसकी री-रिलीज दुनिया भर के सिनेमाघरों में होगी। बताते चलें कि राकेश रोशन के फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शन के तहत निर्मित इस फिल्म को मूल रिलीज पर सकारात्मक समीक्षा मिली थी। इस फिल्म को दर्शकों से भी काफी ज्यादा प्यार मिला था और ये साल 1995 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई थी। इसके साथ ही ये उस दशक की छठी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी।
चंद दिनों की मेहमान है 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', जानें कलेक्शन

4 of 5
करण-अर्जुुन - फोटो : वीडियो ग्रैब
शाहरुख और सलमान के बॉन्ड ने किया भरपूर मनोरंजन
'करण-अर्जुन' की लोकप्रियता के पीछे एक वजह सलमान खान और शाहरुख खान का प्रभावशाली अभिनय भी है। उनकी शानदार जुगलबंदी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फिल्म की मनोरंजक कहानी, हाई-ऑक्टेन एक्शन और इसके भावनात्मक पहलू ने दर्शकों के मन में फिल्म के प्रति गहरी छाप छोड़ी। दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी का दुर्जन सिंह के रूप में दमदार अभिनय आज भी फैंस को सिहरन ला सकता है।
Spirit: 'स्पिरिट' के संगीत निर्देशक ने वीडियो साझा कर दिया रोमांचक अपडेट, संदीप रेड्डी वंगा भी आए नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : वीडियो ग्रैब
22 नवंबर को री-रिलीज होगी 'करण-अर्जुन'
'करण-अर्जुन' दो भाइयों की कहानी पर आधारित है। इन दोनों भाइयों की एक पारिवारिक विवाद में हत्या कर दी जाती है, जिसके बाद दोनों पुनर्जन्म लेकर वापस आते हैं। फिल्म में एक मां के इंतजार ने दर्शकों को काफी मर्माहत किया था, लेकिन जब बाद में दोनों भाई मिलकर अपनी मां के आंसुओं का बदला लेते हैं, तो फिल्म काफी आनंददायक लगने लगती है। ये फिल्म 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज होगी। फिल्म में दोनों बॉलीवुड सुपरस्टार्स शाहरुख और सलमान के अलावा राखी गुलजार, ममता कुलकर्णी, काजोल और अमरीश पुरी जैसे कलाकार नजर आए थे। 
Jigra Box Office Collection Day 21: पिछले तीन दिनों से एक ही रफ्तार में ‘जिगरा’, जानें कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें