विक्की कौशल की पहचान एक बहुमुखी अभिनय क्षमता वाले कलाकार की है। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। उनकी अभिनय क्षमता 'मसान', 'उरी', 'संजू', 'सैम बहादुर', 'मनमर्जियां' आदि फिल्मों में साफ नजर आती है। इस वक्त वह अपनी एक और आगामी फिल्म बैड न्यूज की वजह से चर्चा में है। फिल्मों के अलावा विक्की अक्सर पंजाबी गानों पर अपने डांस को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्हें अक्सर पंजाबी गानों पर थिरकते देखा जा सकता है। अब पंजाबी गायक सह अभिनेता एमी विर्क ने भी विक्की के पंजाबी गानों के प्रति लगाव को लेकर बात की है।