अमिताभ बच्चन अपने मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति 16' को होस्ट कर रहे हैं। बिग बी ने इस शो के आगामी एपिसोड में अपने करियर पर विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें दिग्गज अभिनेत्री मीना कुमारी के साथ काम करने का मौका न मिलने पर दुख है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
इस दौरान अभिनेता ने फिल्म 'प्यासा' में अभिनेत्री वहीदा रहमान के क्लोज-अप को भी याद किया, जिसने उन पर अमिट छाप छोड़ी। आगामी एपिसोड में अभिनेता विद्या बालन और कार्तिक आर्यन के साथ बातचीत के दौरान अमिताभ ने 1962 की कल्ट फिल्म 'साहिब बीबी और गुलाम' पर चर्चा करते हुए मीना कुमारी के साथ काम न कर पाने पर खेद जताया। बिग बी ने कहा, ‘मुझे मीना कुमारी जी के साथ काम करने का कभी मौका नहीं मिला।’ Darshan Thoogudeepa: दर्शन से मिलने जेल पहुंचीं उनकी पत्नी और परिवार वाले, जमानत याचिका हो चुकी है खारीज
विज्ञापन
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने आगे कहा, 'साहिब बीवी और गुलाम' में एक गाना है, 'ना जाओ सैयां' जिसमें उन्होंने इतनी खूबसूरती से परफॉर्म किया कि मैं उन्हें लगातार देखता रहा। एक जगह चुपचाप बैठकर गाना गाने की कला और उनकी चमक का प्रभाव अद्भुत हुआ करता था। उस समय वह लंबे शॉट लेते थे और मुझे लगता है कि वही उसकी खूबसूरती थी। आज के विपरीत, हर शॉट बस कुछ शब्दों में खत्म हो जाता है और वहीदा रहमान जी, वह मेरी सबसे पसंदीदा अभिनेत्री हैं।’
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
बिग बी ने वहीदा रहमान के खास क्लोज-अप शॉट के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे गाने के उस खास शॉट ने इतनी बेहतरीन भावना और कलात्मकता को कैद किया, जो वास्तव में उनकी प्रतिभा को दर्शाता है। अमिताभ ने साझा किया, "यह कितना खूबसूरत शॉट था, उस क्लोज-अप को लाइट करने में दो या तीन टेक लगे। आजकल, यह सब इतनी जल्दी हो जाता है, लेकिन तब ऐसा नहीं होता था।’
बिग बी के किस्से सुनकर विद्या बालन भी हैरान रह गईं और उन्होंने कहा, ‘काश मैं उस दौर में पैदा होती और आपकी हीरोइन बनती।’ इसके बाद कार्तिक ने मजाकिया अंदाज में हंसते हुए कहा, ‘सर, मैं भी आपकी हीरोइन बनना पसंद करूंगी! रिपोर्ट्स के मुताबिक 'भूल भुलैया 3' के अभिनेता कार्तिक और विद्या वाला यह एपिसोड 18 अक्टूबर को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। Rajkumar Hirani: क्या आने वाली है मुन्नाभाई फ्रेंचाइजी की अगली किस्त? निर्देशक राजकुमार हिरानी ने खुद बताया सच