फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Teaser: सामने आया अल्लू की 'पुष्पा 2' का धांसू पोस्टर, टीजर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

Tue, 02 Apr 2024 05:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा: द रुल' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर के साथ टीजर की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।  मेकर्स इस फिल्म का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज करेंगे। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके को खास बनाने के लिए पुष्पा 2 की टीम फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज करने जा रही है। 
Kingdom Of The Planet Of The Apes: फिल्म का नया ट्रेलर जारी, वानरों की अत्याचारी दुनियां में फंसीं फ्रेया एलन

फैंस को मिला सरप्राइज
आज यानी की 2 अप्रैल को 'पुष्पा 2' के टीजर रिलीज की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए मेकर्स ने फिल्म के टीजर रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 को लेकर बीते साल एक टीजर वीडियो जारी किया गया था। वहीं, कुछ दिनों पहले फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया। इस बीच मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के फैंस को फिल्म के शानदान पोस्टर के साथ इसके टीजर की रिलीज डेट बताकर सरप्राइज कर दिया है। 


घुंघरू बांधे दिखे पुष्पराज?
'पुष्पा 2' का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी 8 अप्रैल, 2024 को रिलीज किया जाएगा। वहीं, फिल्म के नए पोस्टर की बात करें, तो इसमें पैर में घुंघरू बांधे एक पैर को दिखाया गया है, जो पुष्पा राज का हो सकता है। इससे पहले फिल्म से अल्लू अर्जुन के चेहरे और हाथ का लुक जारी किया गया था। फैंस इस पोस्टर को देखने के बाद फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।
Mohena Kumari: मोहिना कुमारी के घर आई नन्ही परी, अभिनेत्री ने दूसरी संतान के रूप में बिटिया को दिया जन्म

डेविड वॉर्नर ने दी प्रतिक्रिया
'पुष्पा 2' को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज है। सुकुमार के निर्देशन में वर्ष 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा' की अगली कड़ी के रूप में 'पुष्पा 2' इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल पोस्टर पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने भी पोस्टर पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, 'वाह! सुपर!' इसके अलावा तमाम यूजर्स अभिनेता को जन्मदिन की अग्रिम बधाई दे रहे हैं।
Sharmila Tagore: सोना लेने में सारी कमाई खर्च कर देती थीं शर्मिला, इस निर्देशक ने दिया था जमीन खरीदने का सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें