अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम
लगातार बच्चे के स्वास्थ्य का ले रहे हैं अपडेट
अभिनेता ने आगे कहा, 'मुझे बताया गया कि वहां बहुत भीड़ है और मुझे वहां से चले जाने को कहा गया। मैंने तुरंत वहां से चले जाने का फैसला किया। किसी भी अधिकारी ने मुझे कुछ नहीं बताया और न ही मेरे पास आकर मुझे कुछ बताया। सुबह ही मुझे सूचना मिली कि महिला की मौत हो गई है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे इरादे अच्छे थे। मेरा भी बच्चे हैं, जो घायल हुए बच्चे के समान उम्र के हैं। मैं भी एक पिता हूं और दर्द महसूस कर सकता हूं। मैं घायल बच्चे से नहीं मिल सका, क्योंकि मेरे खिलाफ पहले ही मामला दर्ज हो चुका था। मैं ऐसा करना चाहता था, इसलिए मैंने एक वीडियो संदेश दिया। मैंने अपने पिता, निर्माताओं और निर्देशक सुकुमार से जाकर अपडेट लेने को कहा।'