पुष्पा 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के 15 अगस्त की रिलीज डेट से आगे खिसक जाने के बाद से ये माना जा रहा था कि अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की सीक्वल ‘पुष्पा द रूल’ की पहली झलक ही धमाका कर देगी। लेकिन, ऐसा हो न सका। फिल्म ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज होने के पहले 24 घंटे में व्यूज के मामले में ‘केजीएफ 2’ और ‘सलार’ से भी मात खा गया और ये स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। दरअसल, ‘पुष्पा 2’ का टीजर पहले 24 घंटे के व्यूज के मामले में पांचवें नंबर पर रहा और इसकी बड़ी वजह इस टीजर के बारे में हिंदी पट्टी के राज्यों में इसका सही प्रचार प्रसार न हो पाना माना जा रहा है।