फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun Songs: अल्लू अर्जुन के इन गानों को मिल चुके हैं करोड़ों व्यूज, लोगों ने बनाई थी बेहिसाब रील

Mon, 06 May 2024 01:12 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जिनके गाने खूब हिट होते हैं। उनके डांस स्टेप कमाल के होते हैं। 'पुष्पा पुष्पा' भी डांस की वजह से धमाल मचा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन के गाने - फोटो : अमर उजाला
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज हो चुका है। यह गाना धीरे-धीरे वायरल होता जा रहा है। लोग इन गाने पर जमकर रील बना रहे हैं। अल्लू अर्जुन उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जिनके गाने खूब हिट होते हैं। उनके डांस स्टेप कमाल के होते हैं। 'पुष्पा पुष्पा' भी डांस की वजह से धमाल मचा रहा है। आज हम अल्लू अर्जुन के ऐसे ही कुछ गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर सबसे ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
बूटा बोम्मा

शायद ही कोई सिनेमा प्रेमी ऐसा होगा, जिसने अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ का गाना 'बूटा बोम्मा' नहीं सुना होगा। यह गाना इतना ज्यादा वायरल हुआ था कि इसने ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डेविड वार्नर को भी डांस करने पर मजबूर कर दिया था। यूट्यूब पर 'बूटा बोम्मा' गाने को 875 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को अरमान मलिक ने गाया है।
विज्ञापन

3 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
रामुलो रामुला

‘अला वैकुंठपुरमलू’ का ही एक दूसरा गाना 'रामुलो रामुला' भी खूब हिट रहा था। इस गाने में अल्लू अर्जुन के डांस की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। इस गाने पर अभी तक 663 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इसमें अनुराग कुलकर्णी और मंगली ने अपनी आवाज दी है।

4 of 5
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
सामी सामी

फिल्म 'पुष्पा' के पहले भाग के गाने 'सामी सामी' पर रिलीज होते ही हिट का ठप्पा लग गया था। इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी थिरकतीं नजर आई थीं। इसे सुनिधि चौहान ने गाया है। इस पर अभी तक 657 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीवल्ली

अल्लू अर्जुन के सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले गानों की सूची में 'श्रीवल्ली' चौथे नंबर पर है।  'पुष्पा' फिल्म के ही इस गाने पर इतनी रील बनी थी कि कोई हिसाब-किताब ही नहीं है। अल्लू का पैर घिसटने वाला डांस स्टेप पूरे देश में मशहूर हुआ था। इस गाने को अभी तक 628 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसे जावेद अली ने गाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें