साउथ के दिग्गज अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म ‘पुष्पा’ से पूरे उत्तर भारत के शहर, गांव और कस्बों तक अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। फैंस अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करीब 500 करोड़ रुपये के बजट से बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल के अलावा जगपति बाबू और प्रकाश राज की भी अहम भूमिकाएं हैं। अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।