साउथ से लेकर नॉर्थ तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु बीते कुछ समय से जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। सामंथा प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ एक्टिविटीज के लिए भी लाइमलाइट बटोरती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने 'मायोसिटिस' नामक बीमारी होने का खुलासा कर फैंस को चिंता में डाल दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस अब इस बीमारी को मात दे चुकी हैं, और वापस से पर्दे पर छाने को तैयार हैं। वहीं, सामंथा को लेकर यह अफवाह उठी कि उन्होंने इलाज के लिए एक साउथ स्टार से पैसे उधार लिए हैं, जिस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही बड़ा बयान देती नजर आई हैं।